{"_id":"5f2d95698ebc3e3cf76a3f51","slug":"statue-esatblishment-police-rached-deoria-news-gkp360996217","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद, पुलिस ने हटवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद, पुलिस ने हटवाई
विज्ञापन
देसही। रामपुर कारखाना के हरियापर गांव में मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद। पुलिस ने मूर्ति हटवाया।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद, पुलिस ने हटवाई
मौके पर कई थाने की फोर्स पहुंची, पीएसी, क्यूआरटी तैनात
रामपुर कारखाना क्षेत्र के हरियापर गांव का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना/देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के हरियापर गांव में शुक्रवार को मूर्ति स्थापना को लेकर गांव में विवाद हो गया। मौके पर पहुंची कई थानों की फोर्स ने मूर्ति हटवाकर मामला शांत कराया। नायब तहसीलदार मुकेश वर्मा ने मौके का निरीक्षण किया। गांव में विवाद की स्थिति को देखते हुए रामपुर कारखाना पुलिस के अलावा एक प्लाटून पीएसी और क्यूआरटी तैनात की गई है।
हरियापर गांव के कुछ लोग शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर एक सार्वजनिक जमीन पर विधि-विधान से हनुमान जी की मूर्ति स्थापित किए। मूर्ति स्थापना करने वाले लोगों का आरोप है कि कार्यक्रम अभी चल ही रहा था कि प्रधान अपने लोगों के साथ मूर्ति स्थापना करने का विरोध करने लगे। मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर मामले को शांत कराया। गांव के लोग थाने पहुंचकर हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ने की मांग करने लगे। इसी बीच तनाव को देखते हुए गांव में रामपुर कारखाना के प्रभारी इंस्पेक्टर लालजी यादव के अलावा बघौचघाट के एसओ संजय सिंह, तरकुलवा इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा और महुआडीह चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ पहुंचे। नायब तहसीलदार विवेक वर्मा की मौजूदगी में पुलिस ने स्थापित मूर्ति को हटवाकर चबूतरा को तोड़वा दिया। बगल में पहले से काबिज कई लोगों का भूसा और अतिक्रमण को भी साफ कराया गया। मौके पर रामपुर कारखाना पुलिस के अलावा एक प्लाटून पीएसी और क्यूआरटी तैनात की गई है। गांव में पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल रहा। मूर्ति हटाए जाने को लेकर गांव के लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि ग्राम प्रधान गांव के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। वहीं एक राजस्व कर्मचारी ने बताया कि वह जमीन वर्षों पहले ग्रामसभा की तरफ से वह जमीन सामुदायिक विकास केंद्र के लिए प्रस्तावित की गई थी। इस संबंध में रामपुर कारखाना के प्रभारी इंस्पेक्टर लालजी यादव ने बताया कि गांव के लोगों ने अनुमति के बिना मूर्ति रख दिया गया। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से मूर्ति हटा दी गई। तीन लोगों के विरुद्ध शांति भंग और लॉक डाउन के उल्लंघन की कार्रवाई की गई है। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। मामला शांत है।