फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   static and sector majestrate deployed for panchayat byelection

पंचायत उपचुनाव के लिए 11 सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात

Wed, 09 Jun 2021 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
static and sector majestrate deployed for panchayat byelection
पंचायत उपचुनाव के लिए 11 सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन

देवरिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के रिक्त पदों के लिए 12 जून को मतदान होगा। 14 जून को संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर मतों की गणना की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराने के लिए 11 सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। इनके अलावा दो सेक्टर मजिस्ट्रेट को आरक्षित किया गया है।

एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज ने बताया कि जनपद में एक ग्राम प्रधान, 4614 ग्राम पंचायत सदस्य व पांच बीडीसी सदस्य के लिए उपचुनाव कराया जाना है। मतदान 12 जून को सुबह सात से सायं छह बजे तक होगा। मतदान को सकुशल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 11 सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। विकास खंड भागलपुर के ग्राम पंचायत कपूरी एकौना, चकरा उपाध्याय, भटौली, बेलबा एवं धूरिहट के लिए तहसीलदार सलेमपुर रामश्रय, देसही देवरिया के ग्राम पंचायत भटनी बुजुर्ग के लिए नायब तहसीलदार सदर धर्मबीर सिंह, सलेमपुर के ग्राम पंचायत दोघडा, परसिया खाप, घुसरी, परसिया भगौती, रामपुर बुजुर्ग, मझौवा, दिघडा सुमाली, कोला के लिए नायब तहसीलदार रुद्रपुर हिमांशु सिंह, भटनी के ग्राम पंचायत मोतीपुर भुआल व बेहरा डाबर के लिए चकबंदी अधिकारी भाटपाररानी अवध यादव, बरहज के ग्राम पंचायत खड़ेसर, कपरवार, मिर्जापुर एवं नदुआ छपरा के लिए तहसीलदार बरहज सतीश चंद्र, भलुअनी के ग्राम पंचायत मिश्रौली, सोनाडी, बरडीहा नथमल एवं डुमरी के लिए नायब तहसीलदार बरहज जितेंद्र सिंह, बनकटा के ग्राम पंचायत भुडवार, अहिरौली बघेल, बंगरा, खुरवसिया दक्षिणी, इंद्ररवा एवं चफवकलां के लिए नायब तहसीलदार भाटपाररानी कर्ण सिंह, लार के ग्राम पंचायत मेहरौना, परासी चकवाल, बरडीहा परशुराम के लिए तहसीलदार रुद्रपुर वंशराज राम, देवरिया सदर के ग्राम पंचायत सोनूघाट के लिए नायब तहसीलदार देवरिया मुकेश वर्मा, गौरीबाजार के ग्राम पंचायत पथरहट के लिए तहसीलदार देवरिया आनंद कुमार नायक, भाटपाररानी के ग्राम पंचायत जैतपुरा, अहिरौली तिवारी, माडीपुर, भठवा तिवारी एवं बनकटा शंभू के लिए तहसीलदार भाटपाररानी अश्विनी कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट/स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed