{"_id":"6ac6910b7447c336ed088c5f","slug":"statements-of-four-healthcare-workers-including-a-guard-recorded-in-patient-death-case-deoria-news-c-208-1-deo1049-193767-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मरीज की मौत मामले में गार्ड समेत चार स्वास्थ्यकर्मियों के बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मरीज की मौत मामले में गार्ड समेत चार स्वास्थ्यकर्मियों के बयान दर्ज
Thu, 08 Oct 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल से गिरकर मरीज रामानंद चौहान की मौत के मामले में बुधवार को डीएम की ओर से गठित तीन सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड और स्वास्थ्यकर्मियों से पूछताछ की। टीम ने एक जेआर, दो स्टाफ नर्स और एक एमपीडब्ल्यू के बयान दर्ज किए। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के महदेवा बाजार निवासी 60 वर्षीय रामानंद चौहान लिवर की बीमारी से पीड़ित थे। वह मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर दो की दूसरी मंजिल पर भर्ती थे। रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में वह वार्ड की खिड़की से नीचे गिर गए थे। इससे उनकी मौत हो गई थी। मामाले की जांच के लिए डीएम ने तहसीलदार अलका सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित की है। इसमें सीएमएस डॉ. एचके मिश्र और चिकित्सा अधीक्षक प्रथम डॉ. अजीत पाल शामिल हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने भी पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। दोनों टीमें घटनास्थल और कर्मचारियों से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही हैं।
घटना वाली रात ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड हरिवंश प्रसाद को प्रशासन सोमवार की शाम ही ड्यूटी से हटा चुका है। जांच पूरी होने तक उसे काम से अलग रखा गया है।