फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   state president warm welcomed by workers

अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

Sat, 28 Aug 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
state president warm welcomed by workers
अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
विज्ञापन

देवरिया। अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा जिलाध्यक्ष शमसुद्दीन अहमद के नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सांसद कुंवर बासित अली का सुभाष चौक पर फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश में एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों के लोगों को बिना भेदभाव एकसाथ लेकर चलती है। आज केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार मोदी और योगी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक वर्ग के लोगो के बेहतरी के लिए काम कर रही है। अल्पसंख्यकों के लिए सरकार ने सबसे ज्यादा योजनाएं लागू की हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हम सभी अपने समाज के लोगों को इन योजनाओं की जानकारी दें और उन्हें इनका लाभ दिलाएं। विरोधी दल अल्पसंख्यकों को गुमराह करने के चक्कर मे पड़े हैं। कुंवर बासित अली ने कहा कि मुस्लिमों को अभी तक के सत्ताधारी दलों ने टूल्स की तरह इस्तेमाल किया है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसने सबका साथ सबका विकास का नारा देकर सभी की भलाई के लिए आगे आई है। विपक्षी दलों ने साजिश के तहत भाजपा के खिलाफ मुसलमानों को बरगला रखा है। ऐसे में हम मुसलमानों को बताएंगे। भाजपा उनके हितों की रक्षा के लिए कैसे काम कर रही है। इस दौरान शमसुद्दीन अहमद, बरकत अली खान, अंबिकेश पांडेय, मोहम्मद आरिफ अंसारी, इस्तकार खान, मोबारक खान, जहीरुद्दीन खान, मुनीर, जमालुद्दीन, बेचन खान, अब्दुल हकीम खान, इरशाद, एजाज शेख, काजी रेयाज, मोहम्मद तंजीम अहमद उर्फ गुड्डू बाबू, ईश मुहम्मद आदि रहे।
मुस्लिम वर्ग भाजपा के साथ : कुंवर बासित अली
फोटो समाचार
सलेमपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष का हुआ स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली पूर्वांचल के गोरखपुर क्षेत्र में तीन दिवसीय प्रवास पर हैं। शुक्रवार को नगर के बस स्टैंड स्थित कार्यालय पर सांसद प्रतिनिधि जयनाथ कुशवाहा गुड्डन एवं क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. शम्स परवेज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली, प्रदेश महामंत्री व राष्ट्रीय भाषा समिति के सदस्य दानिश आजाद का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर कार्य कर रही है। सरकार प्रदेश और केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को अल्पसंख्यकों तक पहुंचा रही है। मुस्लिम वर्ग भाजपा के साथ है और 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ पार्टी 350 के ऊपर सीटें जीतेगी। राष्ट्रीय भाषा समिति के सदस्य तथा प्रदेश महामंत्री दानिश आजाद ने कहा कि आजादी से लेकर अब तक विकास में पिछड़े अल्पसंख्यक समाज पर सरकार की विशेष नजर है। उनकी शिक्षा के लिए सरकार व्यापक पैमाने पर कार्य कर रही है और समाज की मुख्यधारा से उनको जोड़ने के लिए काम किया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष नसरुद्दीन, अनिल ठाकुर, अशोक पांडेय, संपूर्णानंद गुप्ता, अभिषेक जायसवाल, अजय दुबे वत्स, संतोष पटेल, इस्मे आजम, विनय पांडेय, मंटू पटेल, आशुतोष तिवारी, विमलेश पाल, मौलाना आरिफ, नईम अहमद, रौशन जमीर, दीपक श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुशवाहा, अय्यूब अंसारी, अखिलेश कुमार, राजेश रावत, गोविंद कुशवाहा, अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed