फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   state minster allegated couruption on cmo

देवरिया सीएमओ पर भ्रष्टाचार का आरोप

Mon, 31 Jan 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
state minster allegated couruption on cmo
देवरिया सीएमओ पर भ्रष्टाचार के
विज्ञापन

आरोप, शासन ने डीएम को सौंपी जांच
- एक सप्ताह में जांच पूरी करके रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश
- राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा को लिखा पत्र
-
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रदेश के दुग्ध विकास, पशुधन एवं मत्स्य राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने सीएमओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शासन से शिकायत की है। इसके बाद शासन ने डीएम को मामले की जांच कराने और एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। इससे स्वास्थ्य महकमे में खलबली मची है।
राज्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग में सरकारी धन के दुरुपयोग, नियुक्ति, मरम्मत एवं अन्य कार्यों में अनियमितता, दवा से लेकर सामान की खरीद में गड़बड़ी की शिकायत प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से की है। उन्होंने सीएमओ की ओर से सरकारी बजट से कराए गए कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराने के लिए कहा है। राज्यमंत्री के पत्र पर शासन के उप सचिव जेएल यादव ने डीएम को पत्र लिखकर सीएमओ पर लगे आरोपों की जांच आख्या एक सप्ताह के अंदर देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

कोट:
आए दिन गलत सिफारिशों एवं नियमों के विपरीत कार्य कराने का लोग दबाव बनाते हैं। नहीं करने पर नाराज होकर मनमाना आरोप लगाते हैं। मेरी ओर से कोई भ्रष्टाचार नहीं किया गया है। जांच एक प्रक्रिया है। किसी भी जांच के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
कोट
सीएमओ पर आरोपों की जांच कराने का शासन से आदेश आया है। सभी आरोपों की बिंदुवार जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
-आशुतोष निरंजन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed