फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   State Lecturer Selection Exam to be held at 11 centers.

Deoria News: 11 केंद्रों पर होगी राजकीय प्रवक्ता चयन परीक्षा

Sat, 13 Jun 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 13 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
State Lecturer Selection Exam to be held at 11 centers.
देवरिया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली राजकीय इंटर कालेज प्रवक्ता (पुरुष/महिला) प्रारंभिक परीक्षा-2025 14 जून को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा को पूरी तरह नकल विहीन, शांतिपूर्ण और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


परीक्षा एक ही सत्र में सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित होगी। इसमें सामान्य अध्ययन व वैकल्पिक विषयों की परीक्षा होगी। जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 4,497 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों किए गए हैं। इन केंद्रों पर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा कोषागार के डबल लॉक में रखा जाएगा। यहीं से मजिस्ट्रेट की निगरानी में पेपर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे। शहर के दीनानाथ पाण्डेय राजकीय महिला पीजी कालेज, राजकीय इण्टर कालेज देवरिया, महाराजा अग्रसेन इण्टर कालेज, देवरिया, एसएसबीएल इण्टर कालेज, देवरिया को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बाबा राघव दास इण्टर कालेज, न्यू कालोनी, देवरिया, जनता इण्टर कालेज, रामपुर कारखाना, देवरिया, अशोक इण्टर कालेज, डुमरी, रामपुर कारखाना देवरिया, जनता इण्टर कालेज, सोनूघाट, लाला करमचन्द थापर इण्टर कालेज, बैतालपुर, महाराजा अग्रसेन बालिका इण्टर कालेज देवरिया, राजकीय पालीटेक्निक गोरखपुर रोड, देवरिया को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सह जिला विद्यालय निरीक्षक नीलेश पांडेय ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed