फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Starving helpless woman 'angel' of the three young men

भूख से बेबस महिला के लिए ‘देवदूत’ बने तीन युवक

Tue, 30 Aug 2016 11:03 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 30 Aug 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Starving helpless woman 'angel' of the three young men
ओवरब्रिज पर भूख से बिलबिला रही महिला प्लास्टिक खा रही थी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सोमवार की रात मालवीय रोड ओवरब्रिज पर भूख से बिलबिला रही महिला प्लास्टिक खा रही थी। कपड़े अस्त व्यस्त थे। मुंह से बोल नहीं फूट रहे थे। उधर से गुजर रहे युवकों की नजर महिला पर पड़ी तो पुलिस की मदद से अल्पावास गृह भिजवाया। तबीयत ठीक नहीं होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मालवीय रोड स्थित ओवरब्रिज पर एक महिला कई दिनों से पड़ी थी। उधर से गुजरने वाले लोग उसे देखकर मुंह फेर ले रहे थे। सोमवार की रात करीब नौ बजे आर्य समाज गली निवासी सराफा दुकानदार अमित वर्मा गुजर रहे थे। उनकी नजर महिला पर पड़ी, महिला प्लास्टिक खा रही थी। यह देखकर उन्होंने अपने मित्र अमित मोदनवाल को फोन किया। अमित अपने दोस्त बिट्टू मद्धेशिया के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस की मदद से उसे महिला अल्पावास गृह पहुंचाया गया। महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह कुछ बोल भी नहीं पा रही थी। महिला की आंखों में आंसू बह रहे थे। तीनों युवकों ने महिला को कपड़े दिए। महिला अल्पावास गृह में रात में उसे खाने का इंतजाम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह तबीयत ठीक नहीं होने पर अल्पावास गृह की अधीक्षक प्रमिला गुप्ता और संरक्षक मोहन त्रिपाठी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अमित मोदनवाल ने कहा कि महिला को मानसिक अस्पताल भिजवाने के लिए जिलाधिकारी से बुधवार को मिला जाएगा। उसकी जिंदगी बेहतर करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed