{"_id":"6a8c9c76422829609500ae16","slug":"state-hajj-inspectors-will-be-deployed-for-the-convenience-of-pilgrims-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1428312-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: यात्रियों की सुविधा के लिए तैनात होंगे स्टेट हज इंस्पेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: यात्रियों की सुविधा के लिए तैनात होंगे स्टेट हज इंस्पेक्टर
Tue, 25 Aug 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। अगले साल हज पर जाने वाले लोगों की सुविधा और सहयोग के लिए प्रत्येक 135 हज यात्रियों की संख्या पर एक स्टेट हज इंस्पेक्टर की तैनाती होगी। इसके लिए केंद्र या राज्य सरकार के 50 वर्ष से कम उम्र के स्थाई कर्मचारियों का चयन किया जाएगा।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि सचिव/कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, लखनऊ के पत्र के माध्यम से हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई की ओर से सऊदी अरब में हज-2027 के दौरान हज यात्रियों के सहयोग एवं सुविधार्थ स्टेट हज इंस्पेक्टर की तैनाती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि केंद्र या राज्य सरकार के स्थाई सरकारी कर्मचारी, जिनकी आयु 13 अगस्त 2026 को 50 वर्ष से अधिक न हो, आवेदन कर सकते हैं।
कंप्यूटर में दक्ष तथा हज सुविधा एप की जानकारी रखने वाले और हज के अरकान का समुचित ज्ञान और बड़ी सभाओं को संबोधित कर प्रभावी ढंग से मार्गदर्शन करने की क्षमता रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।ी