फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   staged dharna for under pass

हेतिमपुर-देवरिया मोड़ पर अंडरपास के लिए धरना

Sun, 02 Jan 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
staged dharna for under pass
हेतिमपुर-देवरिया मोड़ पर अंडरपास के लिए धरना
विज्ञापन

देसही देवरिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेतिमपुर में अंडरपास के लिए रविवार को लोगों ने धरना दिया। राष्ट्रपति, राज्यपाल और हाईवे अथारिटी प्रबंधन को संबोधित ज्ञापन देकर अंडरपास की मांग की गई।

महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवरिया मोड़ पर अंडरपास के लिए जनता समता पार्टी ने धरने का आयोजन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत विश्वकर्मा ने कहा कि देवरिया मोड़ पर अंडरपास नहीं होने से आएदिन हादसे हो रहे हैं। हेतिमपुर बड़ा कस्बा है। यहां से देवरिया और कुशीनगर दोनो जिले के सैकड़ों गांवों के लोग इस जगह से आते-जाते हैं। कस्बा के दोनों तरफ क्रासिंग है। मगर, काफी दूर होने की वजह से लोग देवरिया मोड़ पर टूटे डिवाइडर पर अपनी जान जोखिम में डालकर फोरलेन पार करते हैं। इससे आए दिन बड़े हादसों का शिकार हो रहे हैं। आगे कहा कि कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता की चलते जनता की इस समस्या को आज तक सक्षम स्तर पर नहीं उठाया जा सका। अंडरपास बनाए जाने तक जनता की इस समस्या को लेकर मांग जारी रहेगी। अंत में धरना स्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार मुकेश वर्मा को ज्ञापन दिया गया। संचालन गांधी प्रसाद गुप्ता ने किया। धरने में सत्यव्रत गुप्ता, रितेश चंद, बृजेश जायसवाल, नरसिंह शर्मा, केदार पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान बद्री नारायण सिंह, सुदामा प्रसाद, दिनेश दास, संदीप कुमार जायसवाल, रंजीत जायसवाल, सतेंद्र गुप्ता, शंभु सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed