फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Staff beat up two students during the exam

Deoria News: परीक्षा के दौरान कर्मचारियों ने दो छात्रों को पीटा

Mon, 12 May 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 12 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Staff beat up two students during the exam
समय से पहले कॉपी जमा कराने का आरोप, पुलिस कर रही है जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। परीक्षा में समय से पहले कॉपी न जमा करना दो छात्रों को महंगा पड़ गया। आरोप है कि महाविद्यालय के कर्मचारियों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दोनों लहूलुहान कर दिया। कॉलेज परिसर में हुए विवाद को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों का इलाज सीएचसी पर कराया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के तिलौली स्थित एसके कन्या महाविद्यालय पर रविवार को परीक्षा चल रही थी। परीक्षा के दौरान मईल थाना क्षेत्र के मुरासो निवासी अर्जुन यादव व शैलेश यादव परीक्षा दे रहे थे। आरोप है कि परीक्षा समाप्त होने के पांच मिनट पहले कॉलेज के दो कर्मचारियों ने जबरिया कॉपी ले लिया। समय से पहले कॉपी लिए जाने के बारे में पूछे जाने पर दोनों कर्मचारी लाठी से उनके पीठ व सिर पर प्रहार करने लगे। इससे दोनों को गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

वहीं महाविद्यालय के प्रबंधक अब्दुल हक अंसारी ने बताया कि छात्रों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। विरोध करने पर कर्मचारियों को मारापीटा। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed