फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Stadium A defeated Salempur and won the title

Deoria News: स्टेडियम ए ने सलेमपुर को हरा जीता खिताब

Sat, 12 Oct 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 12 Oct 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Stadium A defeated Salempur and won the title
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। खेल निदेशालय के तत्वावधान में शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालक फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम-ए की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 के अंतर से खिताब जीत लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी ने किया। नाक आउट आधार पर आयोजित प्रतियोगिता में कुल छह टीमें लिटिल फ्लावर स्कूल सलेमपुर, अशोक इंटर काॅलेज रामपुर, शहीद रामचंद्र इंटर कॉलेज, भागलपुर, स्टेडियम ए और स्टेडियम बी की टीमों ने पंजीकरण कराया था। उद्घाटन मैच लिटिल फ्लावर स्कूल सलेमपुर और अशोक इंटर काॅलेज के बीच खेला गया। इसमें लिटिल फ्लावर ने विपक्षी टीम को 3-0 के स्कोर से हराया। दूसरा मैच शहीद रामचंद्र इंटर काॅलेज और भागलपुर के बीच खेला जाना था, लेकिन शहीद रामचंद्र इंटर कॉलेज टीम के समय से न पहुंचने के कारण भागलपुर टीम को वाॅकओवर दे दिया गया। पहला सेमीफाइनल मैच भागलपुर और स्टेडियम ए के बीच खेला गया, जिसमें स्टेडियम ए ने भागलपुर को 1-0 के स्कोर से हराया। दूसरा सेमीफाइनल मैच लिटिल फ्लावर स्कूल और स्टेडियम बी के बीच खेला गया। इसमें लिटिल फ्लावर स्कूल ने स्टेडियम बी को 2-0 के स्कोर से हराया। फाइनल मैच लिटिल फ्लावर स्कूल सलेमपुर और स्टेडियम ए के बीच खेला गया। दोनो हॉफ में शानदार खेल दिखाने के बावजूद कोई गोल नहीं हो पाया। अंत में पेनाल्टी शूटआउट में स्टेडियम ए ने लिटिल फ्लावर स्कूल सलेमपुर को 4-3 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। समापन समारोह में जिला फुटबाल संघ के सचिव अजय जायसवाल ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कानोडिया, प्रशिक्षक गिरीश सिंह, विजय कुमार पाल, शकील अहमद, दिवाकर मणि त्रिपाठी, लालू सिंह यादव, अवधेश यादव, प्रवीन कुमार, डॉ.डीके पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed