फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   stab during mediation clash

बोलेरो सवार ने युवक को घोंपा चाकू, हालत नाजुक

Sat, 04 Jun 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
stab during mediation clash
बोलेरो सवार ने युवक को घोंपा चाकू, हालत नाजुक
विज्ञापन

लार। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने गए युवक को बृहस्पतिवार की रात कुछ लोगों ने चाकू मार दिया। उसकी आंत बाहर निकल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रात्रि तकरीबन दस बजे नगर के हाइडिल तिराहा पर बोलेरो में सवार कुछ लोग पहुंचे। यहां वह किसी से विवाद करने लगे। मामला इतना बढ़ा की मारपीट होने लगी। चीखपुकार सुनकर चौराहे पर बैठे चुरियां निवासी दीपक कुमार (24) पहुंचे और विवाद को शांत कराने की कोशिश करने लगे। आरोप है कि यह बात मारपीट करने वालों को इतनी नागवार लगी कि एक व्यक्ति ने चाकू निकाल युवक के पेट में घोंप दिया। मौके पर ही दीपक कुमार लहूलुहान होकर गिर पड़े। उनकी आंत बाहर निकल गई। चौराहे पर अफरातफरी मच गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा कर आरोपी को पकड़ लिया। उधर, घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर के अनुसार, उसकी आंत बाहर निकल गई थी। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित ने थाने में तहरीर नहीं दी थी। एसएसआई राममोहन सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। आरोपी को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed