फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   stab during loot

चाकू से हमलाकर नकदी और जेवर लूट ले गए

Mon, 29 Nov 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
stab during loot
चाकू से हमलाकर नकदी और जेवर लूट ले गए
विज्ञापन

रुद्रपुर। रविवार की रात दो बदमाश एक घर में घुस गए और सामान समेटने लगे। मकान मालिक की बहू के जाग जाने पर बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उनके गले और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर जागे मकान मालिक और उसकी पत्नी भी बदमाशों से भिड़ गए। मकान मालिक और उसकी पत्नी को भी चोटें आईं। उन्होंने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि दूसरा गहने और बीस हजार रुपये लेकर फरार हो गया। गांव वालों ने पकड़े गए बदमाश की जमकर पिटाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, तारासारा निवासी सुदर्शन ने पुलिस को तहरीर दी कि रविवार की रात करीब 11 बजे बदमाश उनके घर में घुस गए। वह अपनी पत्नी कमलावती के साथ दरवाजे पर सो रहे थे। अंदर कमरे में उनकी पुत्रवधू गीता देवी सो रही थीं। बदमाश दरवाजा खोल कर सामान समेटने लगे, तभी गीता की नींद खुल गई। वह बदमाशों से भिड़ गईं। इस दौरान बदमाशों ने उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। बदमाश उनका गला रेतने लगे। गीता को गले और हाथ में चाकू से गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर पति-पत्नी घर के अंदर गए और वे भी बदमाशों से भिड़ गए। बदमाशों ने सुदर्शन और कमलावती पर भी हमला कर दिया। सुदर्शन के हाथ में चाकू से चोट आई है। दोनों पति-पत्नी और पुत्र वधू ने साहस दिखाकर एक बदमाश को दबोच लिया। लेकिन, दूसरा सामान लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे गांव वालों ने पकड़े गए बदमाश की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। बदमाशों के हमले से घायल गीता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस बाबत कोतवाल जितेंद्र सिंह ने कहा कि मामले में पकड़े गए बदमाश से पूछताछ चल रही है, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपी के पास से एक एअर पिस्टल और चाकू भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed