{"_id":"69669a90c9d0a5b4d008dfd7","slug":"srinath-sports-sakhni-day-dukki-cricket-tournament-spectators-excited-by-the-thrilling-match-deoria-news-c-208-1-deo1036-172512-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: श्रीनाथ स्पोर्ट सखनी डे दुक्की क्रिकेट प्रतियोगिता रोमांचक मुकाबला से दर्शक उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: श्रीनाथ स्पोर्ट सखनी डे दुक्की क्रिकेट प्रतियोगिता रोमांचक मुकाबला से दर्शक उत्साहित
Wed, 14 Jan 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
बघौचघाट। क्षेत्र के सखिनी स्थित चंद्रनाथ बाबा मंदिर परिसर में चल रहा श्रीनाथ स्पोर्ट सखिनी डे-दुक्की क्रिकेट प्रतियोगिता मैच बेहद रोमांचक रहा। प्रतियोगिता के दौरान मैदान पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही और हर दुक्की पर तालियों से माहौल गूंजता रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शाही, नवीन कुमार शाही तथा विशिष्ट अतिथि विनोद सिंह कुशवाहा व विजय कुशवाहा ने फीता काटकर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से खेल भावना बनाए रखने की अपील की।
मंगलवार को पहला मुकाबला जौरा और बघौचघाट टीम के बीच खेला गया। जौरा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले बल्लेबाजी कर बघौचघाट को 61 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बघौचघाट की पूरी टीम मात्र 26 रनों पर सिमट गई और जौरा ने आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन
दूसरा मुकाबला भठवा और नरायनपुर टीम के बीच हुआ। भठवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 54 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में नरायनपुर की टीम 33 रनों पर ही ऑलआउट हो गई, जिससे भठवा ने मुकाबला अपने नाम किया।
तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला भठवा और जौरा कुशीनगर के बीच खेला गया। भठवा ने पहले बल्लेबाजी कर 48 रनों का लक्ष्य दिया। जौरा की टीम 43 रनों पर सिमट गई और भठवा ने 5 रनों से रोमांचक जीत हासिल की।
मैचों के दौरान कमेंट्री नागेंद्र शर्मा एवं आकाश राय ने की। आयोजन में अखिलेश राय, प्रेम गिरी जी महाराज, व्यवस्थापक ओपी यादव, शंभू कुशवाहा, दुर्गेश राय, विजय कुशवाहा, अजय यादव, पिंटू राय, अश्वनी राय, शिव सागर यादव, आलोक राय, स्नोहर राय, उमा राय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय दर्शक मौजूद रहे।