फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sports

नेपाल को हराकर मऊ सेमीफाइनल में

Mon, 30 Dec 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
sports
पंडरी पांडेय राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते प्रधानसंघ अध् - फोटो : SALEMPUR
नेपाल को हराकर मऊ सेमीफाइनल में
विज्ञापन

फुलवरिया बाबा बह्म स्थान राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
पड़री बाजार (देवरिया)। राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच सोमवार को मऊ और नेपाल के बीच खेला गया। इसमें मऊ की टीम ने नेपाल को एक के मुकाबले सात गोलों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया सलेमपुर ब्लॉक के महुंई पांडेय में चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच के मुख्य अतिथि सलेमपुर ब्लॉक के प्रधान संघ के अध्यक्ष बबुन्दर यादव और धनंजय यादव ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। खेल शुरू होते ही मऊ के खिलाड़ियों ने नेपाल की टीम पर दबाव बना लिया और मध्यान्तर तक अपनी टीम को तीन गोल से आगे कर दिया। फिर हाफ टाइम के बाद खेल शुरू होते ही मऊ ने ताबड़तोड़ चार और गोल करके अपनी टीम के सात गोल से आगे कर दिया। हालांकि नेपाल ने अंतिम समय में एक गोल करने में कामयाब रहा। इस प्रकार मऊ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस दौरान पुण्यप्रकाश पांडेय, धनेश यादव, राजकुमार पांडेय, अंगद विश्वकर्मा, अनिल यादव, आलोक शुक्ला, अभिषेक पांडेय, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।

बरहज को हरा सतोतर ने जीता उद्घाटन मैच
लार रोड। स्थानीय रेलवे ग्राउंड में सोमवार को चैलेंजर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच बरहज और सतोतर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सतोतर की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 188 रन बनाया। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही बरहज की टीम 136 रन बना पाई। सतोतर की टीम ने उद्घाटन मैच में बरहज को हरा अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। ‘मैन ऑफ द मैच’ सतोतर के खिलाड़ी दुर्गा रहे। खेल की शुरुआत मुख्य अतिथि बरहज चेयरमैन उमेश सिंह रहे। इस दौरान दिलीप मल्ल, श्याम बहादुर सिंह, अंबरीष चंद्र कौशिक, मानवेंद्र सिंह, कपींद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed