फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Spending the night on platforms for space in trains

Deoria News: ट्रेनों में जगह के लिए प्लेटफाॅर्म पर बिता रहे रात

Fri, 21 Feb 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 21 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Spending the night on platforms for space in trains
भटनी। महाकुंभ में संगम स्नान करने जा रहे लोगों की भीड़ बृहस्पतिवार को भी देखा गया। यूपी व बिहार प्रांत के दूर-दराज क्षेत्रों से ट्रेन पकड़ने आये लोगों ने उत्साह से साथ महाकुंभ के लिए रवाना हुए। महाकुंभ में जाने वाली ट्रेनों में जगह मिले, इसके लिए श्रद्धालु पूरी रात प्लेटफार्म पर बैठकर बिता रहे है। हालांकि लोगों की सुरक्षा को ड्यूटी में तैनात जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने पूरी मुस्तैदी के साथ यात्रियों को ट्रेनों में बैठा रहे है। जीआरपी के सीओ बलिया के मौजूदगी में बुधवार की रात जवानों ने यात्रियों के ट्रेनों में चढ़ने व उतरने में मदद की।
विज्ञापन

प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ में 26 फरवरी महाशिवरात्रि तक स्नान मेला का आयोजन किया गया है। इसके लिए रेलवे कई मेला स्पेशल ट्रेनों को चलाया है। इसके अलावा भीड़ बढ़ने के चलते अतिरिक्त व रिंग रेल सेवा भी दी जा रही है। बावजूद वाराणसी रूट की ट्रेनों में भीड़ कम होने का नाम नही ले रही है। ट्रेनों में जगह मिलने के लिए लोग प्लेटफार्म पर रात बिता रहे है। साथ ही घंटों ट्रेन में खड़े होकर महाकुंभ में जा रहे है। रात में तमाम ट्रेनों के फाटक नहीं खुलने सहित विभिन्न शिकायत पर जीआरपी और आरपीएफ सक्रिय हो गई है। जीआरपी और आरपीएफ के बड़े अधिकारी रेलवे स्टेशनों पर रात में रहकर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रहे है। एसओ जीआरपी दिनेश सिंह ने बताया कि महाकुंभ जाने वाली ट्रेनों में भीड़ के चलते पूरी रात पुलिस कर्मियों को मेहनत करनी पड़ रही है। इस दौरान यात्रियों को जागरूक कर शांति ढंग से यात्रा करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed