फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Speeding car collided with tree, three injured

Deoria News: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन घायल

Sun, 23 Jul 2023 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Speeding car collided with tree, three injured
देवरिया-कसया मार्ग पर कंचनपुर चट्टी चौराहे के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कंचनपुर चट्टी मोड़ के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जिससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी सिंटू 32 वर्ष पुत्र मनोज दो दोस्तों के साथ किसी काम से कसया की तरफ गए थे। शनिवार देर रात लौटते समय तरकुलवा क्षेत्र के देवरिया-कसया मार्ग पर कंचनपुर चट्टी मोड़ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें बैठे तीनों लोग घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने कार का शीशा तोड़कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर गई थी, तब तक लोग जिला अस्पताल चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed