{"_id":"65e4be69f4f49130a306d835","slug":"specialist-inspected-bhagalpur-bridge-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-120628-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भागलपुर पुल का विशेषज्ञ रैना ने किया निरीक्षण, भारी वाहन पर रहेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भागलपुर पुल का विशेषज्ञ रैना ने किया निरीक्षण, भारी वाहन पर रहेगी रोक
Sun, 03 Mar 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार.....
एक साल पहले पुल विशेषज्ञ बीके रैना की डिजाइन पर भोपाल की सन् फील्ड कंपनी ने आठ माह किया था मरम्मत कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। भागलपुर पुल का रविवार को दिल्ली के पुल विशेषज्ञ बीके रैना ने आठ माह तक चले मरम्मत कार्य के बाद पुल पर भारी वाहनों के लिए स्थायी रूप से बंद होने के कारण पुल की खराबी का निरीक्षण किया।
सेतु निगम के अधिकारियों के साथ दिल्ली आईटीआई के पुल विशेषज्ञ बीके रैना ने एक साल पहले दी गई डिजाइन से आठ माह तक भोपाल की सनफील्ड कंपनी के किए गए मरम्मत कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। मरम्मत कार्य का नक्शा बनाया।
एक हफ्ते बाद दिल्ली में आईआईटी के इंजीनियरों के साथ बैठक कर रिपोर्ट देने की बात कही। भारी वाहन पर रोक से बलिया से बस नहीं आ रही है। इससे लोगाें को ऑटो से पुल पार कर बस पकड़ने जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
2021 में पुल के छठवें पाये के ज्वाइंट में दरार आ जाने के कारण सेतु निगम ने मुंबई की आरएनएम लिमिटेड कंपनी से एक साल तक मरम्मत कराई, लेकिन पुल से आवागमन शुरू होते ही छठवें पाये की दरार फिर बढ़ गई।
सूचना पर पहुंचे सेतु निगम के अधिकारियों ने बैरियर लगाकर सभी वाहनों का आवागमन रोक दिया। दिल्ली आईआईटी के पुल विशेषज्ञ बीके रैना को बुलाया गया। रैना भारी वाहनों को बंद कर छोटे वाहनों का आवागमन शुरू कराया। बारीकी से पुल का नक्शा बनाया। उनके बनाए नक्शे से पुल के मरम्मत कार्य का जिम्मा भोपाल की सनफील्ड कंपनी को मिला। कंपनी ने आठ माह तक मरम्मत कार्य किया। दिसंबर 2023 में भारी वाहन चलाकर ट्रायल हुआ तो छठवें पाये का गैप फिर बढ़ने लगा।
सेतु निगम के अधिकारियों ने आठ फुट ऊंचा बैरियर लगाकर भारी वाहनों का आवागमन स्थायी रूप से बंद कर दिया और कहा कि इस पुल पर भारी वाहन हमेशा नहीं चल पाएगे। अगर चले तो छोटे वाहन भी नहीं चल पाएंगे।
सेतु निगम के अपर अभियंता आरपी गौड़ ने बताया कि सन फील्ड कंपनी तीन साल तक पुल में खराबी आने पर मरम्मत कार्य करेगी। बीके रैना निरीक्षण कर नक्शा बनाकर ले गए हैं। रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कंपनी द्वारा किए गए मरम्मत कार्य में क्या कमी है।
पूर्वांचल मुक्ति वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुल की मरम्मत की मांग की
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। बलिया-देवरिया जनपद को जोड़ने वाले भागलपुर पुल पर रविवार की शाम पूर्वांचल मुक्ति वाहनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रेश सिह अमेठिया के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार से भागलपुर पुल की मरम्मत के नाम पर चार करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी भारी वाहनों के आवागमन पर रोक है । इसकी जांच कराई जाए और फिर से मरम्मत कार्य कराकर भारी वाहनों का आवागमन शुरू कराया जाए। इस दौरान प्रदीप गोस्वामी, जितेंद्र सिंह, हरिशंकर सिंह, सोनू सैनी, दिनेश मल्ल, कौशल वर्मा, सुनील गौड़, राकेश सिह, सत्यप्रकाश पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद