{"_id":"699df6ffc9046d8cb708769d","slug":"special-vigilance-should-be-done-in-sensitive-areas-before-the-festival-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-175747-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: त्योहार से पहले संवेदनशील क्षेत्रों में करें विशेष निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: त्योहार से पहले संवेदनशील क्षेत्रों में करें विशेष निगरानी
विज्ञापन
देवरिया। होली और रमजान को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयुक्त गोरखपुर अनिल ढींगरा और पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस चनप्पा ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। त्योहारों के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त और प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त ने कहा कि होली और रमजान सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के प्रतीक हैं। इन पर्वों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और शांति समिति के सदस्यों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि किसी भी संभावित विवाद को समय रहते सुलझाया जा सके।
विज्ञापन
पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर स्थिति का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तथा अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में डीएम दिव्या मित्तल, एसपी संजीव सुमन, एडिशनल एसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह, एडिशनल एसपी उतरी आनंद कुमार पांडेय, सदर एसडीएम श्रुति शर्मा, एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, एसडीएम भाटपार रानी रत्नेश तिवारी, सीओ सलेमुपर मनोज कुमार, सीओ भाटपार रानी अंशुमान श्रीवास्तव समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।