{"_id":"6879419e67ca2a850d0d8958","slug":"special-precautions-should-be-taken-during-kanwar-yatra-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-158492-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत
Fri, 18 Jul 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पुलिस लाइंस सभागार में बृहस्पतिवार को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन ने कानून-व्यवस्था पर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और बीट पुलिसिंग को सशक्त करने के निर्देश दिए।
एडीजी ने अपराध नियंत्रण के लिए थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों की सूची तैयार कर उन पर निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कहा कि बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करें। उन्होंने साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। महिला हेल्प डेस्क को जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में कांवड़ यात्रा पर विस्तृत चर्चा हुई। एडीजी ने निर्देश दिए कि शिवालयों में भीड़ को नियंत्रित रखने, रूट डायवर्जन, पेयजल, सफाई और मेडिकल सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अन्य विभागों से समन्वय स्थापित करें।
विज्ञापन
उन्होंने आरटीसी बैरकों का निरीक्षण कर प्रशिक्षणरत जवानों से संवाद किया। इस दौरान एसपी विक्रांत वीर, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविंद कुमार वर्मा, दक्षिणी सुनील कुमार सिंह सहित सभी सीओ व थानाध्यक्ष शामिल मौजूद रहे।