{"_id":"666ca88acdba496522059ae4","slug":"sp-workers-warned-for-strike-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-127858-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे सपाई, बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे सपाई, बनाई रणनीति
Sat, 15 Jun 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
दद्दन हत्याकांड : 23 दिनों बाद भी नहीं हो सकी नायब दारोगा सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के सतरांव रेलवे स्टेशन के निकट एक विद्यालय में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इसमें दद्दन हत्याकांड के आरोपी नायब दारोगा सहित अन्य तीन की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताई। सभी ने गिरफ्तारी नहीं होने पर 17 जून से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का निर्णय लिया।
जिलाध्यक्ष व्यास यादव की अध्यक्षता में सपाइयों ने बैठक की। बैठक में दद्दन हत्याकांड में पुलिस प्रशासन द्वारा हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने की निंदा की गई। सभी ने गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 20 मई को पुलिस द्वारा दद्दन की पिटाई की गई थी। इलाज के दौरान दद्न की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने नायब दारोगा वीरेंद्र कुशवाहा सहित तीन अन्य पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष गेनालाल यादव, बेचू लाल चौधरी, मंजूर हसन, चंद्रभूषण सिंह यादव, आशुतोष यादव, अभिनव, सतीश, रामबहादुर यादव, शमशुल अंसारी, वीरेंद्र यादव, श्रवण यादव, राजेश यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
मौके पर अंजेश यादव, रामनरेश, रामाश्रय, नथुनी, हरीलाल विश्वकर्मा, राजेश ठाकुर, सुरेश नारायण आदि मौजूद रहे।