{"_id":"5f43f6848ebc3e3d0a3b14a7","slug":"sp-workers-protested-deoria-news-gkp3629228160","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया की किल्लत पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया की किल्लत पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओ ने खाद को लेकर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
- फोटो : DEORIA
यूरिया की किल्लत पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
यूरिया का बोरा पहनकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे, प्रदर्शन समाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। यूरिया की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर सपा के युवा कार्यकर्ताओं ने पोस्टमार्टम चौराहे पर प्रदर्शन किया। इसके बाद यूरिया का बोरा पहनकर विभिन्न मार्गों से होते हुए सदर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन समाप्त किया।
सपा नेता विजय रावत ने कहा कि किसानों को यूरिया नहीं मिल रही है। सरकार के संरक्षण में यूरिया कालाबाजारी हो रही है। सरकार किसानों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। सयुस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होने से किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों का शोषण हो रहा है। सरकार को जनता की समस्याओं से कुछ लेना-देना नहीं है। समाजवादी छात्र सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि सरकार को छात्रों की फीस माफ कर देनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं कर रही है। सपा कार्यकर्ता पोस्टमार्टम चौराहे से यूरिया की बोरियां पहनकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सिविल लाइंस, कचहरी चौराहा, बस स्टैंड, पुलिस लाइंस, भटवलिया, रुद्रपुर मोड़, दानोपुर, कठिनइया, परसिया अहीर होते हुए ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचे। प्रदर्शन में हरिओम यादव, मुरार अहमद, जीतेश यादव, अमित, अंकित यादव, दीपू, इमरान खान आदि शामिल रहे।