फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SP will make the organization stronger in the district

Deoria News: जिले में संगठन को और मजबूत बनाएगी सपा

Wed, 07 May 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 07 May 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
SP will make the organization stronger in the district
- सपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बांस देवरिया स्थित सपा कार्यालय पर बुधवार को जिला कमेटी की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने, पार्टी स्तर पर जातीय जनगणना कराने पर विचार किया गया। सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा की मजबूत संगठन ही सत्ता तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करता है। मजबूत संगठन के अभाव में न तो हम अपने समाज का भला कर पाएंगे न सत्ता मे अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित कर पाएंगे। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनपद में संगठन को मजबूत बनाने में हम सबकी सक्रिय सहभागिता नितांत आवश्यक है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के संघर्षों की वजह से ही आज भाजपा जातीय जनगणना कराने को मजबूर हुई है, पूरे देश मे भय, भूख व भ्रष्टाचार का आलम यह है की देश व प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है पर भाजपा के नेताओं को धार्मिक व जातिय उन्माद फैलाने के अलावा दूसरा कोई कार्य शेष नहीं बचा है, ऐसी विभाजनकारी ताकतों को सत्ता से बेदखल करने के लिए जीजान से लगना होगा। अंत में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष प्रभुनाथ यादव, नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष रामपुर कारखाना परमहंस यादव एवं डॉ रामनाथ चौहान को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर व बांकेलाल यादव का माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। इस दौरान जिला महासचिव मंजुर हसन, परवेज आलम, हाफिज शहादत हुसैन अंसारी, हृदयनरायण जायसवाल, रमाकांत राव, डॉ. रामनाथ चौहान, अंबिका यादव, चंद्रभूषण सिंह यादव, प्रज्ञानंद चौधरी, मुन्ना यादव, रुदल त्यागी, कमलेश पांडेय, शांति देवी, सुनैना कुशवाहा, सीमा मौर्य, प्रभा भारती, पारसनाथ यादव, नर्वदा चौहान, गोपी यादव, रमेश यादव, संतोष यादव, जयराम राजभर, नित्यानंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed