फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SP prepared the strategy for cooperative elections

देवरिया: सपा ने बैठक कर तैयार की सहकारिता चुनाव की रणनीति

Sun, 19 Feb 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 19 Feb 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
SP prepared the strategy for cooperative elections
जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते निवर्तमान जिला अध्यक्ष दिलीप यादव।
देवरिया। सपा के बांस देवरिया स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई । बैठक में सहकारिता चुनाव की तैयारी के संबंध में चर्चा हुई तथा कानपुर देहात मड़ौली गांव में हुई घटना की निंदा की गई । बैठक को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिला अध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि कानपुर देहात के मड़ौली गांव में हुई घटना अमानवीय है। इसमें कृष्ण गोपाल दीक्षित की पत्नी प्रमिला दीक्षित एवं बेटी नेहा दीक्षित सरकारी उत्पीड़न से हादसे का शिकार होकर जल कर मर गईं। हम इस घटना की घोर निंदा करते हुए परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने योगी सरकार आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में जान की कीमत नहीं रह गई है। बुलडोजर संस्कृति अब समाज के हर वर्ग का जान लेने में लगी है और उत्पीड़न का पर्याय बन गई है। उन्होंने बताया कि सहकारिता का चुनाव 27 फरवरी से शुरू हो रहा है। न्याय पंचायत स्तर पर प्राथमिक सहकारी समितियों का चुनाव प्रथम चरण में 27 फरवरी से शुरू होगा। सभी समाजवादी साथी सहकारी समितियों के चुनाव में अपनी सरकार बनाने का प्रयास करें। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप यादव एवं संचालन निवर्तमान जिला महासचिव मुराद अली बेग ने किया। निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष ह्रदय नारायण जायसवाल, उद्भव नारायण सिंह, अवधेश चौधरी, इस्माइल अंसारी,पूर्व चेयरमैन डीसीबी रामप्यारे यादव, राजवंशी राजभर, पूर्व चेयरमैन डीसीएफ अशोक यादव, मुनिवर मिश्रा, पंकज वर्मा, उमाशंकर यादव, दिव्यांश श्रीवास्तव, कमलापति प्रजापति,नित्यानंद त्रिपाठी, अशोक मद्देशिया, नसीम लारी आदि सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed