फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SP instructed to tighten the screws of police station, control crime

Deoria News: एसपी ने थानेदारों के कसे पेंच, अपराध पर नियंत्रण का दिया निर्देश

Sun, 09 Jul 2023 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
SP instructed to tighten the screws of police station, control crime
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


देवरिया। पुलिस कप्तान संकल्प शर्मा ने कहा कि थाना प्रभारी क्षेत्र में अभियान चलाकर चोरी व लूट की घटनाओं की रोकथाम करें। इसके लिए रात्रि गश्त व क्षेत्र में अधिक से अधिक भ्रमण करें और फरियादियों को त्वरित न्याय मिले, इसकी व्यवस्था थाना परिसर में बनाएं।

वह रविवार की शाम पुलिस लाइन सभागार में अपराध गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाएं। लंबित जनशिकायत एवं आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही न बरतें। बैंकों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा प्रतिदिन बैंक ड्यूटी में जाने वाले कर्मचारियों को ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ करने एवं सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान दृश्यता, गतिशीलता, सजगता एवं सतर्कता बनाए रखें। सांप्रदायिक भावना भड़काने वालों/असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने व छोटी से छोटी बातों का संज्ञान लेने, सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के साथ डिजिटल वालेंटियर ग्रुप को अपडेट कर उनके साथ नियमित मीटिंग कर उनका सहयोग लेें। छह माह से लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी दिखाएं। इस दौरान एएसपी राजेश कुमार सोनकर, सीओ श्रीयश त्रिपाठी, जिलाजीत, विनय कुमार यादव, अंशुमान श्रीवास्तव, देव आनंद और प्रतिसार निरीक्षक विजय राज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed