फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sp declared candidate from rudrapur

सपा ने प्रदीप यादव को रुद्रपुर से प्रत्याशी बनाया

Tue, 08 Feb 2022 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
sp declared candidate from rudrapur
सपा ने प्रदीप यादव को रुद्रपुर से प्रत्याशी बनाया
विज्ञापन

रुद्रपुर। समाजवादी पार्टी ने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रदीप यादव को उम्मीदवार घोषित किया है। रुद्रपुर में पार्टी ने इस बार युवा चेहरे को तरजीह दी। रुद्रपुर से टिकट की रेस में पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक आदि का नाम चल रहा था।

रुद्रपुर कस्बे से सटे सेमरौना गांव के मूल निवासी प्रदीप सामान्य कृषक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता स्व. रामदेव यादव प्रगतिशील किसान थे। वर्ष 2017 में भी सपा ने प्रदीप को रुद्रपुर से प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन रुद्रपुर की सीट के समझौते में जाने से यहां से सपा कांग्रेस-गठबंधन के उम्मीदवार अखिलेश प्रताप सिंह चुनाव लड़े। छात्र राजनीति से निकले प्रदीप यादव विद्यार्थी राजनीति में समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे। वह पिछले 20 वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed