फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sp candidate withdraw his nomination

सपा प्रत्याशी ने पत्नी पर जताया भरोसा, अपना पर्चा वापस लिया

Fri, 09 Jul 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
sp candidate withdraw his nomination
सपा प्रत्याशी ने पत्नी पर जताया भरोसा, अपना पर्चा वापस लिया
विज्ञापन

भटनी। सपा प्रत्याशी रमाशंकर यादव ने शुक्रवार को अपना पर्चा वापस ले लिया। अब उनकी पत्नी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख रनिया देवी ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सपा की उम्मीदवार होंगी। वहीं भाजपा की ओर से मानवेंद्रनाथ तिवारी उर्फ गिरधारी प्रत्याशी हैं। ऐसे में शनिवार को दोनों के बीच चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

भटनी में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बृहस्पतिवार को सपा की ओर से रमाशंकर यादव व उनकी पत्नी रनिया देवी और भाजपा से मानवेंद्र नाथ तिवारी उर्फ गिरधारी ने नामांकन किया था। जांच में सभी का पर्चा वैध पाया गया था। शुक्रवार को रमाशंकर यादव ने अपनी पत्नी पर विश्वास दिखाते हुए अपना पर्चा वापस ले लिया। रनिया देवी ब्लॉक प्रमुख भी रही है। अब शनिवार शाम को फैसला होगा कि रनिया देवी दुबारा अपनी कुर्सी बचा पाती है या भाजपा अपनी नैया गिरधारी के सहारे पार कर पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed