{"_id":"648df421f0cae85262064c38","slug":"sp-bsp-congress-cheated-the-scheduled-society-anurag-kumar-deoria-news-c-7-1-210735-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा,बसपा,कांग्रेस ने अनुसूचित समाज को छला : अनुराग कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा,बसपा,कांग्रेस ने अनुसूचित समाज को छला : अनुराग कुमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता दलित बस्तियों में करेंगे जनसंपर्क
योजनाओं से वंचित लोगों की तैयार करेंगे सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भाजपा की केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर पार्टी की ओर से चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत अनुसूचित मोर्चा की ओर से चलाए जाने वाले दलित बस्ती संपर्क अभियान की तैयारी के लिए अनुसूचित मोर्चा के जिलापदाधिकारियों की बैठक औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर हुई। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग कुमार ने कहा कि अनुसूचित समाज का वोट सपा, बसपा, कांग्रेस ने लिया लेकिन अनुसूचित वर्ग के लिए कोई काम नहीं किया। केवल अनुसूचित समाज को छला। वहीं भाजपा सरकार ने जो भी योजना चलाई चाहे उज्ज्वला हो, जन धन हो, आवास हो, मुफ्त राशन हो, आयुष्मान कार्ड हो, मुफ्त शिक्षा हो आदि इनका सबसे अधिक लाभ अनुसूचित समाज को मिल रहा है। समाज के पूज्य बाबा साहब को भारत रत्न देने का काम भाजपा सरकार ने किया। आंबेडकर से जुड़े स्थानों को पर्यटन स्थल पंच तीर्थ के रूप में विकसित करने का मोदी सरकार ने निर्णय लिया है। इस दौरान मीडिया प्रभारी अंंबिकेश पांडेय, जितेंद्र सागर, अतुल पासवान नन्हे, आदित्य पासवान, नीरज कुमार गौरव, कृष्णकांत पासवान, दीपू सागर, पंकज पासवान, लीलावती देवी, राजेंद्र प्रसाद, मुकेश कुमार और मुद्रिका प्रसाद आदि थे।