{"_id":"68979b28999a72bf6a0bf5ca","slug":"sp-appreciates-security-arrangements-on-roadways-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160464-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एसपी ने रोडवेज पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एसपी ने रोडवेज पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Sun, 10 Aug 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रक्षाबंधन के अवसर पर यात्री सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शनिवार को एसपी विक्रांत वीर ने रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया। त्योहार के कारण बस अड्डे पर उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों की बारीकी से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने बस स्टैंड परिसर, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, बस पार्किंग, प्रवेश व निकास द्वारों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस और यातायात कर्मियों को यात्री सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए।
महिला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एसपी ने महिला पुलिस बल की सक्रिय तैनाती, सतर्क गश्त और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैनी नजर रखने के आदेश दिए। उन्होंने यात्रियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और मौके पर समाधान के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
एसपी विक्रांत वीर ने कहा कि त्योहारों पर यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह, यातायात प्रभारी गुलाब सिंह सहित संबंधित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।