{"_id":"69d559e4e9b8596b0c0e32db","slug":"soumya-selected-for-wrestling-camp-in-the-competition-held-in-meerut-deoria-news-c-208-1-deo1009-178864-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेरठ में आयोजित प्रतियोगिता में सौम्या कुश्ती कैंप के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेरठ में आयोजित प्रतियोगिता में सौम्या कुश्ती कैंप के लिए चयनित
विज्ञापन
देवरिया। जिले की तीन खिलाड़ियों ने कुश्ती हाॅस्टल में प्रवेश के लिए सोमवार को ट्रायल दिया। इसमें दो खिलाड़ियों ने अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर कैंप के लिए चुन ली गईं।
महिला कुश्ती छात्रावास में प्रवेश के लिए जिलास्तरीय ट्रायल बीते 17-18 मार्च को रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम के खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर पर हुआ। इसमें तीन खिलाड़ी चयनित हुईं। इसमें सौम्या तिवारी 57 किग्रा भार वर्ग में, कंचन 53 किग्रा भार वर्ग में और प्रीति 49 किग्रा भारवर्ग में चयनित हुईं। तीनों खिलाड़ियों ने 28 मार्च को गोरखपुर में मंडलीय ट्रायल दिया। इसमें सफल खिलाड़ियों का प्रांतीय स्तर पर मेरठ में सोमवार को ट्रायल हुआ। इसमें सौम्या ने 57 किलोभार वर्ग में प्रथम और कंचन 53 किलो भार वर्ग में प्रथम रहीं। वहीं प्रीति को 49 किलो भार वर्ग में तीसरा स्थान मिला।
इसके साथ ही सौम्या और कंचन का चयन हास्टल के लिए होने 15 दिवसीय कैंप के लिए हो गया। तीनों खिलाड़ी देवरिया के खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर में बीते चार वर्ष से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।