{"_id":"5f2ee6398ebc3e4adf3fa892","slug":"sonughat-mahuani-road-will-be-made-2-lane-deoria-news-gkp361115257","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनूघाट-महुआनी मार्ग का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनूघाट-महुआनी मार्ग का होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनूघाट-महुआनी मार्ग का होगा चौड़ीकरण
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने शासन को भेजा 15.96 करोड़ का प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दलदल हो चुके सोनूघाट-महुआनी मार्ग की बदहाली अब ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। इसके पुनर्निर्माण के लिए पीडब्लूडी प्रांतीय खंड ने 15 करोड़ 96 लाख 36 हजार का प्रस्तावित आगणन शासन को भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो जल्द ही मुसीबत बनी सड़क पर सफर सुहाना हो जाएगा।
पांच किमी लंबा सोनूघाट-महुआनी मार्ग करीब तीन साल से बदहाल है। इस दौरान जो भी पैच बने, भारी वाहनों की आवाजाही से उखड़ते देर नहीं लगी। सड़क पर कहीं दो फुट तो कहीं तीन फीट गहरे गड्ढे बने हैं। कई जगह सौ से दो सौ मीटर तक सड़क पूरी तरह गायब हो चुकी है। गड्ढों में बरसात का पानी भरा होने से सड़क बदतर हो गई है। आएदिन छोटे वाहन पलट रहे हैं तो भारी वाहनों के पहिए धंस जा रहे हैं। ट्रकों की लंबी कतार लगने के चलते वाहन चालकों को रास्ता बदलना पड़ता है। बीते दिनों किसान यूनियन समेत विभिन्न संगठनों के धरना प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शीघ्र सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया था। जिस पर काम शुरू हो गया। पीडब्ल्यूडी की ओर से भेजे गए 15.96 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो सिंगल लेन यह सड़क टूलेन में तब्दील हो जाएगी। इस संबंध में एई पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड अब्बास ने कहा कि सोनूघाट-महुआनी मार्ग के टूलेन निर्माण के लिए 1596.36 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्तावित आगणन को मंजूरी मिलने के बाद सड़क निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।