{"_id":"6a9c639a38df948d98016744","slug":"instructions-to-withhold-one-days-salary-of-13-kanungos-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1441228-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 13 कानूनगो का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 13 कानूनगो का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश
Sun, 06 Sep 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को जिले की सभी पांचों तहसील में हुआ। सदर तहसील सभागार में डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर शंकर की उपस्थिति में जन शिकायतें सुनीं गईं। समय से उपस्थित नहीं होने पर डीएम ने 13 कानूनगो का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने राजस्व, पुलिस, विकास समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
सदर तहसील में 42 शिकायती प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। इनमें 24 राजस्व, सात पुलिस, दो विकास तथा नौ अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल रहे।
इनमें से नौ प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।