{"_id":"656ccea443bdb3aef7049f94","slug":"sons-beat-up-father-for-not-paying-pension-amount-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-14242-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पेंशन की रकम नहीं देने पर बेटों ने पिता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पेंशन की रकम नहीं देने पर बेटों ने पिता को पीटा
Mon, 04 Dec 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
बीच-बचाव करने पर भाभी को भी नहीं बख्शा
खुखुंदू। पेंशन की रकम नहीं देने पर बेटों ने पिता की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने गई भाभी को भी नहीं बख्शा। मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग गए। विधवा महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
परसिया भगवती गांव निवासी मालती सैनी के पति की करीब ढाई साल पहले मौत हो गई। मालती ने पुलिस को बताया कि वह अपने 11 साल के बेटे के साथ रहती है। उनके ससुर दीनानाथ सैनी पेंशन पाते हैं। उन्हीं के सहयोग से खर्च चलता है। शनिवार को मालती के जेठ और देवर, ससुर पर बैंक चलकर पेंशन निकाल कर देने के लिए दबाव बनाने लगे।
इस पर ससुर ने कहा कि जो मेरा देखभाल करेगा। उसे पेंशन की रकम दूंगा। इसी बात पर दोनों मिलकर पिता की पिटाई करने लगे। शोर सुनकर बीच बचाव करने आई मालती को भी पीटा। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पारिवारिक मामला है। जांच की जा रही है।