{"_id":"69ab1cd7aad1c291ed0cfb50","slug":"son-stranded-in-israel-family-praying-for-his-safety-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-176354-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: इस्राइल में फंसे बेटे, सलामती की दुआ कर रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: इस्राइल में फंसे बेटे, सलामती की दुआ कर रहे परिजन
Fri, 06 Mar 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
मदनपुर, रुद्रपुर। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच वहां फंसे युवकों के परिजन काफी चिंतित हैं। मदनपुर गोला के रहने वाले पांच युवकों का परिवार उनकी सुरक्षा को लेकर बेहद परेशान है।
यहां के तीन परिवारों के पांच युवक इस्राइल के हाइफा शहर में फंसे हैं। सभी लोग सरकारी वर्क परमिट पर मई 2024 में इस्राइल गए थे। उनको एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में कामगार की नौकरी मिली है। इधर, इस्राइल पर ईरान के ताबड़तोड़ हमले की वजह से मदनपुर के सभी कामगारों का जीवन संकट में पड़ा है। परिजन युवकों की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।
मदनपुर गोला निवासी रोहित गुप्ता (27) अपने भाई अजय गुप्ता (20) के साथ सरकारी कोटा से मई 2024 में इस्राइल के हाइफा शहर गए।
अजय 20 फरवरी को घर आ गए, लेकिन भाई रोहित अभी इस्राइल में हैं। अजय ने बताया कि रोहित से फोन पर रोज बात होती है। इधर, ईरान ने इस्राइल पर हमला तेज कर दिया है। सभी लोग बंकर में रह रहे हैं। भाई को लेकर चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
मदनपुर के ही राम सागर गुप्ता का बेटा गुरु वेद कुमार गुप्ता भी इस्राइल में फंसा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह सुरक्षित है, लेकिन उसकी सुरक्षा को लेकर दिन-रात चिंता बनी हुई है। इसी मोहल्ले के भोला मद्धेशिया के दो बेटे विनय कुमार और विशाल भी इस्राइल में काम करते हैं। दोनों भाई वर्ष 2024 में इस्राइल गए थे।
लड़ाई तेज हो जाने से परिवार के लोग चिंतित हैं। मदनपुर के मुखलाल राजभर का बेटा दरोगा राजभर भी युद्ध के बीच इस्राइल में फंसा है। इस्राइल पर ताबड़तोड़ हो रहे हमले से परिजन बेटे की जिंदगी को लेकर चिंतित हैं।