{"_id":"694ada2b7952c0bddc05532f","slug":"son-killed-mother-injured-in-road-accident-deoria-news-c-208-1-deo1036-170788-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में बेटे की मौत, मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में बेटे की मौत, मां घायल
Tue, 23 Dec 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
बघौचघाट, देवरिया। छितौनी–पथरदेवा मार्ग पर मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक सागर विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां उस्मावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक तरकुलवा थाना क्षेत्र के रामपुर शुक्ला गांव निवासी सागर विश्वकर्मा (25 वर्ष) पुत्र संजय विश्वकर्मा अपनी मां उस्मावती देवी का इलाज कराने बाइक से धुसवा रामपुर चौराहा गए थे। इलाज के बाद दोनों वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान छितौनी-पथरदेवा मार्ग पर एचपी गैस एजेंसी से कुछ दूरी पर किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि सागर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने सागर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल उस्मावती देवी की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि सागर की शादी मात्र नौ माह पूर्व ही हुई थी।