{"_id":"67b78aaacec998a4d50c9fba","slug":"son-hanged-himself-when-mother-stopped-him-from-using-mobile-phone-deoria-news-c-208-1-deo1004-147619-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मां ने मोबाइल चलाने से रोका तो बेटे ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मां ने मोबाइल चलाने से रोका तो बेटे ने लगा ली फांसी
Fri, 21 Feb 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में मोबाइल फोन के इस्तेमाल से रोकने पर 10वीं के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। मां ने उसका शव लटकता देखा तो बदहवास हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के एक गांव रहने वाला किशोर (15) इलाके के एक इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र था। पिता अरुणाचल प्रदेश और बड़ा भाई गुजरात में नौकरी करते हैं। घर पर मां रहती है। 24 फरवरी को प्रथम पाली में किशोर की परीक्षा थी, जिसके लिए दो दिन पहले वह विद्यालय से प्रवेश पत्र लेकर घर गया था। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने कमरे में बैठकर मोबाइल फोन चला रहा था। मोबाइल चलाता देख मां ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर किशोर दोपहर में घर के दो मंजिला पर एक कमरे में जाकर भीतर से फाटक बंद कर छत की कुंडी से मफलर के सहारे फंदा लगाकर जान दे दिया। दोपहर एक बजे के करीब मां ने उसे छत की कुंडी से लटकता देखकर चीखने लगी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का फाटक तोड़वाकर शव को नीचे उतरवाया।