{"_id":"665b720a82fb2ae8e50a67f6","slug":"son-and-grand-son-helped-old-men-deoria-news-c-208-1-deo1004-126959-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कहीं बेटा तो कहीं पोता बना श्रवण कुमार, बूथ तक पहुंचा दिलाया वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कहीं बेटा तो कहीं पोता बना श्रवण कुमार, बूथ तक पहुंचा दिलाया वोट
Sun, 02 Jun 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 02 Jun 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार....
- लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनने के लिए बुजुर्गों में दिखा उत्साह
- मतदान केंद्र पर पहुंचना युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत से कम नहीं
- बुजुर्गों के हौसले को हर किसी ने किया सलाम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनने के लिए बुजुर्गों में काफी उत्साह था। मतदान केंद्र पर पहुंचना युवाओं के लिए किसी प्रेरणास्रोत से कम नहीं था। बुजुर्गों के हौसले को हर किसी ने सलाम किया। इन बुजुर्गों को मतदान केंद्र पर लाने में किसी के बेटा तो किसी के पोते ने श्रवण कुमार की भूमिका निभाई।
भाटपाररानी के मालवीय काॅलेज में 70 वर्षीय वृद्ध महिला ने मतदान किया। भाटपाररानी के बीआरसी में बने बूथ पर दिव्यांग वृद्ध महिला ने बेटे के साथ पहुंचकर मतदान किया। नूनखार के बूथ संख्या 226 पर पोते के साथ पहुंची 87 वर्षीय शंखा देवी ने लोकतंत्र के महापर्व की भागीदार बनीं। इसी तरह रामपुर कारखाना नगर पंचायत के रामेश्वर वार्ड निवासी 95 वर्षीय महेश्वरी चौरसिया ने बेटे के संग पहुंच मतदान किया।
इसके अलावा नेशनल पब्लिक स्कूल के संस्थापक शंभू नाथ मिश्र जब मतदान केंद्र पहुंचे तो, उनके मतदान के प्रति जुनून की हर किसी ने तारीफ की। सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बेरौना मतदान केंद्र पर पोती के साथ पहुंचीं 95 वर्षीय रामदेई ने मतदान किया। वहीं रामपुर कारखाना के बूथ संख्या 149 पर बेटे के साथ बाल्टी के सहारे बूथ पर पहुंची 109 वर्षीय नोजदी देवी ने मतदान किया। बेटे ने कहा कि मां को मतदान कराने के लिए काफी उत्साहित था। ऐसे में वोट दिलाकर अपना फर्ज निभाया।