फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Soldier on leave dies due to electric shock

Deoria News: सोशल मीडिया पर पिस्टल एवं तलवार लहराने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Apr 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 15 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Soldier on leave dies due to electric shock
पुलिस ने एक अवैध पिस्टल, दो कारतूस और एक तलवार बरामद की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार। मुकामी पुलिस ने सोशल मीडिया पर पिस्टल और तलवार लहराने के दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक अवैध पिस्टल, दो कारतूस और एक तलवार मिला। पकड़े गए युवकों पर पहले भी कई धाराओं में केस दर्ज है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कुछ युवकों ने रविवार को पिस्टल और तलवार लहराकर स्टंटबाजी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीओ रुद्रपुर के नेतृत्व में पुलिस ने वायरल वीडियो की पड़ताल कर आरोपियों को चिह्रित कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। सोमवार को मुखबिर ने थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र को सूचना दी कि क्षेत्र के विरवा मझना नाला गांव के बांसघाट के पास आपराधिक किस्म के कुछ युवक देखे गए हैं। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे एवं दो युवकों को दबोच लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए युवकों की पहचान कालाबन गांव के रितेश यादव और कालाबन टोला गोधौली गांव के अजय राजभर के रूप में हुई। पुलिस के जांच में दोनों के पास एक पिस्टल, दो कारतूस एवं एक तलवार बरामद किया गया। पुलिस ने धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों जेल में भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों युवकों का पूर्व आपराधिक रिकार्ड भी है। पूर्व में भी इनके विरुद्ध दलित एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed