{"_id":"67fd55c078f7cf419b016888","slug":"soldier-on-leave-dies-due-to-electric-shock-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-151556-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छुट्टी आए सैनिक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छुट्टी आए सैनिक की करंट लगने से मौत
Tue, 15 Apr 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के दृग्पुरा गांव में छुट्टी पर आए सैनिक उपेंद्र कुशवाहा की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर गांव में मातम छा गया।
उपेंद्र कुशवाहा पुत्र सभापति कुशवाहा अपने परिवार के साथ लखनऊ में आवास का निर्माण कार्य करा रहे थे। निर्माण कार्य के दौरान वह बिजली के खुले तार की चपेट में आ गए। परिजन आनन-फानन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह खबर जैसे ही पहुंची पूरे गांव में मातम छा गया। उपेंद्र के पिता सभापति कुशवाहा और मां शानकेशी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। उपेंद्र तीन भाइयों में मझले थे। इनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में थी। वह अपने पीछे एक पुत्री अंशिका (14) और एक पुत्र अंश (10) को छोड़ गए हैं। संवाद