फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Solar plants changed the picture...cities and villages are getting illuminated

Deoria News: सोलर प्लांटों ने बदली तस्वीर...रोशन हो रहे शहर-गांव

Mon, 01 Jan 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 01 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Solar plants changed the picture...cities and villages are getting illuminated
बोडिया गांव में लगा सोलर प्लांट।
देवरिया। एक समय जिले के लोग बिजली आने का इंतजार करते थे, अब शहर से लेकर गांव तक लगाए जा रहे सोलर प्लांटों ने तस्वीर बदल दी है। जिले में 15 जगहों पर अलग-अलग क्षमता के सोलर प्लांट लगाए गए हैं। इसके अलावा 25 हजार किलोवाट के सोलर पंप जिले के 20 स्थानों पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बोड़िया अनंत में लगा सोलर प्लांट रोजाना 42 मेगावाट बिजली तैयार कर रहा है। यहां से आस-पास के गांवों के अलावा गोरखपुर में औद्योगिक क्षेत्र गीडा को बिजली दी रही है। नेडा के सहयोग से बरियारपुर में एक मेगावाट का सोलर प्लांट लगाया जा रहा है जो निजी व्यवसाय के लिए उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

सोलर प्लांट लगाने पर नेडा की ओर से सब्सिडी दी जा रही है। इससे लोग स्कूलों और घरों में सोलर पैनल लगवा रहे हैं। जिले में कई प्राइवेट कंपनियों ने भी अपने इस्तेमाल के सोलर प्लांट लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन जगहों पर लगे हैं प्लांट

तरकुलवा, भिंगारी बाजार, भाटपाररानी, महुआडीह, बरवा मीरछापर, तरकुलवा, पथरदेवा, बैकुंठपुर, धुसवा, रुद्रपुर, रामलक्षन, नई बाजार, गौरीबाजार, बरहज, भलुअनी, खुखुंदू, लार, गुठनी, बैतालपुर, सलेमपुर।
कोट



बोड़िया में 42 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता है। यहां से कतरारी ट्रांसमिशन को बिजली बेची जा रही है। वहां से जिले को सप्लाई दी जाती है। इसके संचालन के लिए 50 अधिक वर्कर लगाए गए हैं। इसके अलावा जिले के अन्य स्थानों पर लगे सोलर प्लांट से घरों में सप्लाई दी जा रही है। , नवीन सिंह, मैनेजर एमप्लस कंपनी, बोड़िया

बोड़िया में बड़े पैमाने पर प्लांट लगाया गया है। कतरारी ट्रांसमिशन यहां से बिजली खरीद कर सप्लाई देता है। कंपनी और ट्रांसमिशन की सहमति पर रेट निर्धारित किया गया है। इससे बिजली आसानी से उपलब्ध हो जा रही है। , जीसी यादव, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम

---
छोटे काश्तकारों व कल-कारखानाों तथा घरेलू इस्तेमाल के लिए कुसुम योजना के तहत सब्सिडी पर सोलर पैनल उपलब्ध कराया जा रहा है। कई कंपनियों ने भी जिले में सोलर प्लांट लगा रखा है। -गोविंद तिवारी, परियोजना अधिकारी, नेडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed