{"_id":"6170647b6808aa53444bafe9","slug":"sog-caught-suspicious-person-deoria-news-gkp41361316","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर से संदिग्ध को उतारकर ले गई एसओजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेलर से संदिग्ध को उतारकर ले गई एसओजी
विज्ञापन
ट्रेलर से संदिग्ध को उतारकर ले गई एसओजी
भलुअनी। क्षेत्र के पटखौली गांव के निकट एसओजी टीम और स्थानीय पुलिस ने घेराबंदी कर एक ट्रेलर से युवक को उतार लिया। एसओजी टीम युवक को साथ ले गई। ट्रेलर देवरिया से बरहज की ओर जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई चौराहे पर चर्चा में रही।
बुधवार की शाम करीब पांच बजे एसओजी प्रभारी के नेतृत्व में टीम और स्थानीय पुलिस ने बरहज की ओर जा रही एक ट्रेलर का पीछा करते हुए पटखौली गांव के निकट रोक लिया। लोगों का कहना है कि पुलिस ने ट्रेलर को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस को देख चालक हक्का-बक्का रह गया। जबकि चौराहे पर हड़कंप मच गया। एसओजी टीम ने गाड़ी में बैठाकर संदिग्ध युवक से पूछताछ किया। कुछ देर बाद ट्रेलर से सफेद रंग की पॉलीथिन उतरवाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने प्रकरण में कुछ भी कहने से परहेज किया। उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक को एसओजी टीम साथ ले गई है।