फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sodium carbonate was mixed in milk, refined oil in khoya and paneer.

Deoria News: दूध में सोडियम कार्बाेनेट, खोआ और पनीर में मिलाया था रिफाइंड ऑयल

Fri, 28 Nov 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 28 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sodium carbonate was mixed in milk, refined oil in khoya and paneer.
देवरिया। इंडस्ट्रियल एरिया ऊसरा में संचालित राधिक डेयरी में पिछले सप्ताह पकड़ा गया दूध, पनीर व खोआ का नमूना असुरक्षित पाया गया है।
विज्ञापन

दूध में सोडियम कार्बाेनेट और पनीर-खोआ में मिल्क फैट के अलावा अन्य फैट भी मिला है। आशंका है कि दूध को फटने से बचाने के लिए इसमें सोडियम कार्बाेनेट मिलाया गया होगा। वहीं पनीर-खोआ में फैट के लिए रिफाइंड ऑयल मिलाया गया होगा।
बता दें कि बीते 20 नवंबर को ऊसरा में संचालित राधिक जी डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारकर 10 क्विंटल पनीर नष्ट कराया था। मौके पर खोआ, मिल्क पाउडर, रिफाइंड ऑयल आदि के अलावा दूध से भरा एक टैंकर पकड़ा गया था।
विज्ञापन

इस टैंकर में 10 हजार लीटर दूध भरा था जिसे अलीगढ़ से मंगाया जाना बताया गया था। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम पनीर नष्ट कराने के बाद रात में सारे सामान फैक्टरी संचालक की सुपुर्दगी में देकर वापस आ गई थी। अगले दिन जब जांच करने पहुंचे तो दूध से भरा टैंकर ही गायब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर सुरौली थाने को देने के साथ ही पकड़े गए खाद्य सामग्रियों के नमूने जांच को लिए भेज दिए गए थे। शुक्रवार को इसकी जांच रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा विभाग को मिल गई। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नमूने फेल होने के बाद अब मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

दूध में मिला सोडियम कार्बोनेट : रिपोर्ट में दूध में सोडियम कार्बोनेट की मात्रा पाई गई है। आमतौर पर इस रसायन को दूध को जल्दी फटने से बचाने और उसकी कृत्रिम मोटाई बढ़ाने के लिए मिलाया जाता है लेकिन ऐसा दूध सेवन करने से पेट और आंतों में गंभीर समस्या, एसिडिटी, गैस्ट्रिक संक्रमण और बच्चों-बुजुर्गों में विषाक्तता तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed