{"_id":"671180bb10996ee0ca0c2ba6","slug":"so-line-fails-to-stop-smuggling-deoria-news-c-208-1-deo1004-137879-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तस्करी रोकने में नाकाम एसओ लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तस्करी रोकने में नाकाम एसओ लाइन हाजिर
Fri, 18 Oct 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 18 Oct 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। फरियादियों के साथ मनमानी, बिहार सीमा पर तस्करी रोकने में नाकाम और कार्य में लापरवाही पर बरियारपुर एसओ डॉ. महेंद्र कुमार को बृहस्पतिवार को लाइन हाजिर किया गया। लगातार शिकायत मिलने के बाद गोपनीय जांच में दोषी पाए जाने पर एसपी ने यह कार्रवाई की है।
देवरिया एसपी संकल्प शर्मा ने बिहार सीमा से सटे थानों से किसी भी प्रकार के तस्करी को रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही उनके ओर से सभी थाना प्रभारियों को फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने व शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने की बात कही गई है। इसके अलावा केस दर्ज के बाद विवेचना जल्द पूरा हो, इसके लिए वह खुद मॉनिटरिंग करते है। इसी क्रम में बिहार सीमा से सटे बरियारपुर थाने से तस्करी, फरियादियों की उपेक्षा और विभागीय कार्य में मनमानी बरतने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। एसपी ने इसकी गोपनीय जांच कराई तो एसओ दोषी पाए गए।
मामले को गंभीरता गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार को एसपी ने बरियारपुर एसओ को लाइन हाजिर कर दिया। साथ उनके विरुद्ध जांच के निर्देश दिए है। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि एसओ बरियारपुर के विरुद्ध लगातार शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन
गोपनीय जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। साथ ही सीओ सलेमपुर से एसओ पर लगे आरोपों की जांच कराई जा रही है।