फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Snatchers snatch mangalsutra and chain from woman

Deoria News: महिला से उचक्कों ने मंगलसूत्र और चेन छीना

Fri, 25 Oct 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 25 Oct 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Snatchers snatch mangalsutra and chain from woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की सुबह टहलने निकली एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया। घटना पांडेय चक-बैतालपुर रोड पर हुई। महिला के शोर मचाने पर बाइक सवार भाग निकले।


रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पांडेय चक गांव निवासी गुड़िया देवी गांव की महिलाओं के साथ बैतालपुर रोड पर रोज सुबह टहलती हैं। बृहस्पतिवार को वह अपनी देवरानी और गांव की अन्य महिलाओं के साथ टहल रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आए। वह पता पूछने लगे और पास आ गए। बाइक सवार उचक्कों ने अचानक उनका मंगलसूत्र और चेन छीन लिया। महिलाओं के शोर मचाने पर दोनों बैतालपुर की ओर भाग निकले। गुड़िया देवी ने घर जाकर परिजनों को सारी बात बताई। परिजन उन्हें लेकर थाने पहुंचे और बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने कहा कि जानकारी हुई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed