{"_id":"69581899089f65aa5904e81f","slug":"smuggler-caught-with-english-liquor-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-171628-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को दबोचा
Sat, 03 Jan 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर चेकिंग के दौरान नदावर पुल के समीप एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 पाउच अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ लिया। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मुचलके पर छोड़ दिया।
नवलपुर चौकी प्रभारी दीपक पटेल ने तहरीर देकर बताया कि संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी संदिग्ध हरकत करने लगा, जिससे शक होने पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में झोले से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान कानपुर देहात निवासी अनुज पुत्र जयप्रकाश के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी की तहरीर पर आरोपी युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा गया था। जिसे कार्रवाई के बाद मुचलका पर छोड़ दिया गया है।