फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Smriti Gupta became the Student President

स्मृति गुप्ता बनीं छात्रसंघ अध्यक्ष

Fri, 07 Oct 2016 10:58 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 07 Oct 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी (ब्यूरो)। मदनमोहन मालवीय पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में स्मृति गुप्ता ने इतिहास दोहराया है। दो दशक बाद किसी छात्रा ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। इसके पहले सीमा सिंह अध्यक्ष रह चुकी हैं।
विज्ञापन


स्मृति की जीत से छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया। महामंत्री पद पर मनीष ओझा और उपाध्यक्ष पद पर राहुल ने जीत दर्ज की। कॉलेज में सुबह मतदान शुरू हो गया, जो दोपहर तक चला। करीब तीन बजे पुस्तकालय भवन में भारी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई।
विज्ञापन



चुनाव अधिकारी डॉ. कमलेश नारायण मिश्र ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि छात्रा स्मृति गुप्ता अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने प्रदीप यादव को 28 मतों से हराया। स्मृति गुप्ता को 326 और प्रदीप यादव को 298 मत मिले। आशीष जायसवाल को 188, जावेद अली को 14, रितेश यादव को 83, शशांक यादव को 131 और सूर्यमोहन श्रीवास्तव को 97 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंत्री पद पर मनीष ओझा विजयी घोषित हुए। उन्होंने राहुल सिंह को 90 मतों से हराया। मनीष ओझा को 411 और राहुल सिंह को 221 मत मिले। अजमेर आलम को 71, जयवीर सिंह यादव को 105, राज जायसवाल को 121 और संग्राम सिंह यादव को 204 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर राहुल चुनाव जीते। राहुल को 732 और विश्वजीत को 349 मत मिले।


पुस्तकालय मंत्री मनीष कुमार, कला संकाय प्रतिनिधि आशीष कुमार और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि अभिनव निर्वाचित घोषित किए गए। प्राचार्य ने विजयी प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed