फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Six names in firing of JDU district president's nephew

Deoria News: जदयू के जिलाध्यक्ष के भतीजे पर फायरिंग के मामले में छह नामजद

Tue, 29 Jul 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 29 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Six names in firing of JDU district president's nephew
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंधी मिल कॉलोनी रविवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी थी। रात करीब 9:45 बजे जदयू के जिलाध्यक्ष परमेश्वर पटेल के भतीजे हर्षित पटेल पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया था। पीड़ित के पिता आलोक पटेल ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके बेटे को योजनाबद्ध तरीके से घर से बुलाकर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपी को उठाया है। दो अन्य आरोपियों के परिजन भी थाने में बैठाए गए हैं। पीड़ित की तहरीर के अनुसार, हमले की साजिश रचने वाले युवक देवरही मंदिर निवासी राज शाही ने हर्षित को मोबाइल पर कॉल कर बाहर बुलाया। जैसे ही हर्षित घर से बाहर आया, पहले से घात लगाए बैठे कैफ उर्फ लालू, अमन अंसारी, आदर्श सिंह, धीरू गिरी और आदित्य गिरी समेत अन्य लोगों ने उस पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।
गोलियां भी चलाईं। उनका आरोप है कि कैफ और आदर्श ने हर्षित पर गोली चलाई, लेकिन वह किसी तरह भागकर घर के भीतर घुस गया। गोली चलने की आवाज सुनकर कॉलोनी में अफरातफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

पिता आलोक पटेल ने बताया कि 27 जुलाई की दोपहर में कसया ओवरब्रिज पर कैफ और अमन ने हर्षित पर हमला किया था। इसमें उसके साथ बाइक पर बैठा एक युवक घायल हो गया था। तब भी कोतवाली में तहरीर दी गई थी, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। दो आरोपियों के परिजनों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed