{"_id":"5fbaa6828ebc3e9bad322657","slug":"six-man-under-arrest-in-gauribajar-murder-and-robbery-case-deoria-news-gkp3741268100","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चित लूट-हत्याकंड में शामिल छह बदमाश हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्चित लूट-हत्याकंड में शामिल छह बदमाश हिरासत में
विज्ञापन

गौरीबाजार (देवरिया)। जनपद के चर्चित हत्या एवं लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में शामिल छह बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चार दिन बाद अहम सुराग हाथ लगने के बाद घटना में प्रयुक्त हथियार एवं सामान बरामद करने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर छापा मारा।
सूत्रों के मुताबिक घटना में एक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक का हाथ है। ज्यादातर रकम भी पुलिस ने बरामद कर ली है। सब कुछ ठीक रहा तो सोमवार को घटना का पर्दाफाश हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि चार दिन पूर्व गौरी बाजार-हाटा मार्ग पर दिनदहाड़े बदमाशों ने हत्या एवं लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी। मृतक सर्वेश्वर पटेल निवासी जिगनी थाना रामपुर कारखाना से 5.40 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना को गंभीरता से लेते हुए थाने पर कैंप किया।
एक दिन पूर्व इस मामले में पुलिस कप्तान ने प्रभारी निरीक्षक को निलंबित भी कर दिया। सूत्रों के अनुसार पुलिस सर्विलांस के जरिये बदमाशों तक पहुंचने में कामयाब हुई। कुछ बदमाशों को हिरासत में लिया गया। पुलिस की आंखें उस समय चमक गईं जब हिरासत में लिए गए बदमाशों की घटना में संलिप्तता के कुछ सबूत मिलने लगे। सबूत मिलते ही सीडीआर के सहारे पुलिस ने कड़ियों को जोड़ा। घटना में प्रयुक्त हथियार और सर्वेश्वर का जब बैग मिल गया तो पुलिस एक बड़ी कामयाबी तरफ बढ़ गई। घटना में शामिल आधा दर्जन बदमाशों को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। ज्यादातर रकम भी पुलिस के हाथ लग गई। सूत्रों के मुताबिक घटना की योजना मृतक के करीबी रहे जनपद के एक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने बनाई। घटना से पांच दिन पूर्व से ही रेकी की जा रही थी, जबकि घटना की योजना डेढ़ माह पूर्व बनाई गई।
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाशों में दो गौरी बाजार थाना क्षेत्र के तो दो रामपुर कारखाना एवं एक-एक बदमाश बघौचघाट एवं देवरिया कोतवाली के रहने वाले हैं। घटना में प्रयुक्त हथियार और लूटे गए सामान को भी बरामद करने में पुलिस को कामयाबी मिली है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि सोमवार को घटना का पुलिस पर्दाफाश कर देगी। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा कि अभी खुलासा नहीं हुआ है। हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महत्वपूर्ण तथ्य हाथ जरूर लगे हैं।