{"_id":"5e90a1528ebc3e72bc0348ba","slug":"six-local-deposits-of-madanpur-will-be-tested-deoria-news-gkp347612135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदनपुर के छह लोकल जमातियों का होगा टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदनपुर के छह लोकल जमातियों का होगा टेस्ट
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट के लिए नमूना देने जिला अस्पताल जा रहे मदनपुर में क्वारंटीन लोकल जमाती।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदनपुर के छह लोकल जमातियों का होगा टेस्ट
रुद्रपुर(देवरिया)। मदनपुर के मदरसा अरबिया अंजुमन इस्लामिया में 30 मार्च से क्वारंटीन छह लोकल जमातियों को शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यात्रा इतिहास के आधार पर सभी का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। जिला अस्पताल की टीम उन्हें दो एंबुलेस से जिला मुख्यालय ले गई। जहां नमूना लिया गया ।
सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धमेंद्र सिंह ने बताया कि मदनपुर कस्बे के मदरसा अरबिया अंजुमन इस्लामिया में छह लोगों को क्वारंटीन पर रखा गया है। इनमें से तीन लोग लोकल जमातों में हिस्सा लेकर आए हैं। उनका यात्रा इतिहास जानने से मालूम हुआ कि वे सहारनपुर और जयपुर में आयोजित कौमी जलसे में भाग लेकर 30 मार्च को मदनपुर आए। कोरोना संक्रमण की आशंका के आधार पर 29 मार्च को जयपुर, राजस्थान से आए इरशाद अहमद और 30 मार्च को सहारपुर जलसे से आए मोहम्मद कैशल और अशरफ अली को मदरसे में क्वारंटीन कर दिया गया। दो अप्रैल को देवरिया से आए तीन अन्य रफी अहमद, अली अकबर खान, और नूरैन को भी क्वारंटीन कर दिया गया। यात्रा इतिहास के साथ उनकी पूरी रिपोर्ट जिला अस्पताल को भेज दी गई। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की समीक्षा के बाद सभी छह लोगों का कोरोना टेस्ट कराने का निर्णय लिया गया है। उन्हें लेने के लिए जिले से दो एंबुलेंस भेजी गई। टेस्ट रिपार्ट आने तक उन्हें पूरी निगरानी में क्वारंटीन पर रखा जाएगा।