{"_id":"659c4289516ef4b89404bd74","slug":"siwan-defeated-lucknow-and-entered-the-next-round-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-17062-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सिवान ने लखनऊ को हराकर अगले दौर में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सिवान ने लखनऊ को हराकर अगले दौर में किया प्रवेश
Tue, 09 Jan 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। मोहम्मद हुसैन इंटर कालेज के मैदान में आबिद अली अंसारी मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबल प्रतियोगिता का पांचवें दिन सोमवार को सिवान और लखनऊ के बीच खेला गया। मुकाबले में सिवान की टीम ने लखनऊ को 3-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार डॉ. भागीरथ सिंह व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू ने किया।
पहले हॉफ में सिवान के 9 नंबर जर्सी के खिलाड़ी फ्लीप ने लगातार दो गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। दूसरे हॉफ के आखिरी मिनटों में सिवान टीम के 10 नंबर जर्सी के खिलाड़ी सफायत ने एक और गोल लगा कर अपनी टीम को 3- 0 से जीत दिला दी। सिवान के खिलाड़ी फ्लीप को बेहतरीन खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के रेफरी नसरूद्दीन अंसारी, राजू अंसारी व मकसूद अहमद व महफूज लारी रहें। इस दौरान आयोजक आरिफ अंसारी, कॉलेज के प्रबंधक शमशाद आजम उर्फ मुन्ना बाबू, प्रधानाचार्य अब्दुल सलाम, जुल्फिकार अंसारी, नदीम खान, ताहिर, नूरुल होदा, शाहिद अंसारी आदि मौजूद रहे।